Ro no D15139/23

पीएम जनमन कार्यों की प्रगति देखने बांसाझाल-आमापानी पहुंचे कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ

पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच बैठकर लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं और दी तत्काल स्वीकृति
पहाड़ी कोरवा बस्ती आमापानी में स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश
 

अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने आज बतौली ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र बांसाझाल-आमापानी के पहाड़ी कोरवा गांव में बाइक से पहुंचे।उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में सड़क, आवास, आंगनबाड़ी भवन आदि की प्रगति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच चौपाल लगाकर उनकी मांगों एवं समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने खाद्यान्न वितरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित विषयों को रखा। कलेक्टर श्री भोसकर ने कई मांगों को तत्काल स्वीकृति देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस्ती में पीडीएस दुकान, चिन्हित स्थलों पर कुआं खुदवाने, आंगनबाड़ी केंद्र के ऊपर शेड निर्माण करने और जनमन योजना अंतर्गत प्रगतिरत पीएम आवास एवं सड़क कार्यों को समय पर पूर्ण करने के आदेश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पहाड़ी कोरवा बसाहट आमापानी में शीघ्र ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नवीन निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र घोघरा, प्राथमिक शाला घोघरा, प्राथमिक शाला कुड़केल, बालक छात्रावास बांसाझाल एवं उप स्वास्थ्य केंद्र बांसाझाल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेते हुए ठेकेदारों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया।

कलेक्टर ने विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई के संबंध में चर्चा की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उप स्वास्थ्य केंद्र बांसाझाल में ओपीडी पंजीयन, दवाइयों की उपलब्धता, प्रसूता वार्ड, मलेरिया, उल्टी-दस्त जैसी सामान्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने किया मध्यान्ह भोजन
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों ने बांसाझाल में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।अधिकारियों को अपने बीच देखकर बच्चे उत्साहित हुए और उन्होंने आत्मीयता से उनके साथ भोजन किया।

निरीक्षण के दौरान सीतापुर एसडीएम श्री नीरज कौशिक, तहसीलदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला, सीएमएचओ डॉ पी एस मार्को, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बसंत मिंज, पीएमजीएसवाय कार्यपालन अभियंता श्री विकास कौशिक, एडीपीओ श्री रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ