Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने दिए आवश्यक निर्देश बच्चों से आत्मीय संवाद कर भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था की ली जानकारी, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल ने आज शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था की आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा बच्चों के रहन-सहन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संस्था भवन की सभी खिड़कियों, निकास मार्गों (एग्जिट पॉइंट्स) तथा सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया। उन्होंने भवन की आवश्यक मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही किशोर न्याय बोर्ड के प्रवेश द्वार की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वहां कंटीले तार लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने संस्था में निवासरत बच्चों से आत्मीय एवं सहज वातावरण में संवाद स्थापित किया तथा उनके दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अध्ययन व्यवस्था तथा उनकी नियमित दिनचर्या के संबंध में चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने कहा कि बाल संप्रेक्षण गृह में निवासरत प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को सुरक्षित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण उपलब्ध कराना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने संस्था के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों की देखरेख में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए और उनकी आवश्यकताओं का समय पर निराकरण किया जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो सके।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण से जुड़े संस्थानों में नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी के माध्यम से बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा समुचित विकास सुनिश्चित किए जाएं ।
इस दौरान एसडीएम श्री बनसिंह नेताम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से निपटने बस्तर संभाग में 180 कॉम्बेट दल गठित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    जगदलपुर 24 जून 2026/ वर्षाकाल में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के लिए बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्तर…

    Read more

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन विश्व योग दिवस के अवसर पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में हुआ योगाभ्यास अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 24 जून 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) के अधीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में विश्व योग दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश