Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 5 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन विश्व योग दिवस के अवसर पर शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में हुआ योगाभ्यास अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अम्बिकापुर 24 जून 2026/   राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा, अंबिकापुर (जिला-सरगुजा) के अधीन शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुलिस लाइन अंबिकापुर में विश्व योग दिवस के अवसर पर 17 जून से 21 जून 2026 तक पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण के अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

योग शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्कर्ष सोनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक योगिनी श्रीमती सुभमा तिवारी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए नियमित योग के महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. भारती परिहार, डॉ. नम्रता सिंह तथा आयुष टीम का विशेष योगदान रहा। शिविर में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा समस्त शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

पांच दिवसीय इस योग शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी गई तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन का समापन 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ।

  • Related Posts

    नेपाल आपदा, छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई, 2 लापता

    *दो के परिजनों से संपर्क*   *रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित लौट रहे*   *मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार ने बढ़ाई निगरानी*   रायपुर 28 अगस्त 2026 / नेपाल में…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय