Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसपी ने देर रात्रि कोरबा, कटघोरा में कानून व्यवस्था की ली जानकारी

शहर के चौक-चौराहों में शहर का किया भ्रमण

कोरबा 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने कोरबा और कटघोरा क्षेत्र का दौरा कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कोरबा नगर निगम अंतर्गत घंटाघर चौक, रविशंकर शुक्ल नगर, मुड़ापार, ट्रांसपोर्ट नगर, कमला नेहरू महाविद्यालय पुरानी बस्ती, राताखार, ढ़ोढीपारा, कोहड़िया और कटघोरा के विभिन्न चौक चौराहों में भ्रमण किया।
कलेक्टर और एसपी द्वारा चौक-चौराहों में तैनात पुलिस अधिकारियों, संबंधित थानेदारों और एसडीएम, एसडीओपी को भी कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त करने, अनाधिकृत रूप से लोगों के जमावड़े पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत और एसपी श्री तिवारी ने मतदान प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं में किसी प्रकार का भय का वातावरण न रहे और वे शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर सकें, इसके लिए राजस्व और पुलिस की टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और किसी प्रकार के अफवाह फैलाकर कानून व्यवस्था में विघ्न डालने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना में उपभोक्ता को मिला बड़ा लाभ पाली के केराझरिया में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक

      कोरबा 23 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य शासन की मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचाने हेतु सभी वितरण केंद्रों…

    Read more

    जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 23 मार्च से 10 जून तक जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित

      कोरबा 23 मार्च 2026/भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक (रजिस्टार जनरल आफ इंडिया) के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए जिला कोरबा में…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?