Ro no D15139/23

कलेक्टर एवं एसपी ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल

– जिला व्हॉलीबॉल संघ को मिला छत्तीसगढ़ का प्रथम स्पाई मशीन
– खिलाड़ी बच्चों को हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स खेलों का दिया गया प्रशिक्षण
– 1206 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण में लिया भाग
– प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 30 मई 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षत श्री मोहित गर्ग विशेष रूप से शामिल हुए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर खिलाडिय़ों के लिए लाभदायक साबित होगा। प्रशिक्षण से खिलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत होंगे। जिले के खिलाड़ी राज्य व देश का नाम रौशन करेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि ग्राऊंड में बड़ी संख्या में खिलाड़ी बच्चों को देखकर खुशी महसूस हो रही है। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर के आयोजन बच्चों में खेल प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजनांदगांव के प्रयास से जिला व्हॉलीबॉल संघ को छत्तीसगढ़ की प्रथम स्पाई मशीन प्रदाय किया गया। इसके साथ ही खेलो इंडिया लघु सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आयुष साहू को द्वारा गोल कीपर कीट प्रदाय किया गया।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री ए एक्का ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 1 से 21 मई 2025 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खेल प्रशिक्षकों, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय व वरिष्ठ खिलाडिय़ों द्वारा शहर के विभिन्न खेल मैदानों में हॉकी, तीरंदाजी, नेटबॉल, फुटबॉल, कराते, व्हॉलीबॉल, हैण्डबॉल, कबड्डी, खो-खो, भारोत्तोलन एवं एथलेटिक्स खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 1206 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव श्री अशोक श्रीवास, दिग्विजय स्टेडियम के भारोत्तोलन कोच श्री अजय लोहार, कराते कोच ममता नगर श्री कमल पूजन, कराते कोच कस्तुरबा महिला मण्डल श्री दुर्गेश साहू, खेलो इंडिया लघु केन्द्र हॉकी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री शकील अहमद, हॉकी कोच साई श्री परमजीत सिंह, व्हॉलीबॉल कोच स्टेट स्कूल श्रीमती संध्या पदम, कबड्डी कोच कमला कॉलेज श्री ललित साहू एवं हरिश साहू, नेटबॉल कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री जानकी शरण कुशवाहा एवं सुश्री श्रृषि मेश्राम, तिरंदाजी कोच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम श्री राहूल साहू, फुटबॉल कोच बजरंगपुर नवागांव श्री दरवेश कावड़े, फुटबॉल कोच विज्ञान महाविद्यालय श्री किशोर माहेश्वरी, फुटबॉल कोच वाईडनियर स्कूल श्री राजेश निर्मलकर, हैण्डबॉल कोच स्टेट स्कूल श्री रजा कुरैशी, एथलेटिक्स कोच शंकरपुर श्री शैलेन्द्र तिवारी, व्हॉलीबॉल संघ के संध्या पदम सहित अन्य प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय व्हॉलीबॉल खिलाड़ी श्रीमती रेखा पदम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्रेरणा राणे, आरती शेण्डे, कृष्णा यादव, प्रियंका चौरिया सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र तिवारी एवं समापन सामारोह का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष हॉकी संघ श्री फिरोज अंसारी द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विद्यासागर साहू ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा

      केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप मोर बिजली ऐप से प्रतिदिन कर रहे बिजली उत्पादन एवं खपत की निगरानी *- आम…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से  तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

      *- शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहत* *- हितग्राही ने शासन के प्रति जताया आभार* राजनांदगांव 04 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे