Ro no D15139/23

कलेक्टर और एसएसपी ने मयाली में आयोजित होने वाले महाशिवपुराण कथा की तैयारी का लिया जायजा

अधिकारियों को वाहन पार्किंग, पेयजल व्यवस्था, मेडिकल टीम फायर ब्रिगेड सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
पार्किंग, भोजन पेयजल, शौचालय की जानकारी के लिए दिशा सूचक माध्यम से जानकारी देने के भी निर्देश

जशपुरनगर 18 मार्च 2025/ कुनकुरी विकासखंड के मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा के द्वारा महाशिवपुराण कथा का वाचन 21 मार्च से 27 मार्च तक किया जाएगा। इसके हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आज मयाली नेचर कैम्प में महा शिवपुराण कथा की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पंडाल, भोजन, पेयजल, पार्किंग,  अस्थाई शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा की व्यस्था और रूट चार्ट के संबंध में जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने आएंगे इसके लिए रूट चार्ट और पार्किंग की भी व्यवस्था करना होगा। साथ ही लोगों को जानकारी हो इसके लिए दिशा सूचक एरो का निशान लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भोजन की व्यवस्था कहां है पानी की व्यवस्था कहां है पार्किंग की व्यवस्था कहां है इसकी भी जानकारी का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के लिए मेडिकल टीम तैनात करें और कलश यात्रा के सामने तथा पीछे मेडिकल वाहन साथ में रखें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पास जारी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। कलेक्टर ने पंडाल के आस-पास साफ-सफाई करवाने के लिए सफाई कर्मचारियों की दो पालियों में ड्यूटी लगवाने के निर्देश दिए हैं और पंडाल के आस पास स्थानों को नियमित प्रतिदिन सफाई करवाने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने मयाली के आस पास के मधुमक्खी छत्ते को हटवाने के लिए कहा है। और महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग चौंजिंग रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड टीम को भी अलर्ट मोड़ में रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त वाहन रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, नगर पालिका अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!