Ro no D15139/23

कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम करदना में किसानों की सेब और नाशपाती खेती का किया अवलोकन 208 किसान कर रहे फलों की खेती

फलों की खेती के साथ मेथी,टमाटर, धनिया,अदरक हल्दी की भी खेती करते हैं किसान
सेब की खेती के लिए जशपुर की जलवायु उपयुक्त

जशपुरनगर 2 अप्रैल 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत करदना में किसानों के द्वारा सेब और नाशपाती की खेती का अवलोकन किया। और किसानों से फसल के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को शासन की सभी महत्वपूर्ण योजना का लाभ देने के भी निर्देश दिए।
जिला प्रशासन और नाबार्ड द्वारा किसानों फलों की खेती के प्रति भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि किसानों को अन्य फसलों से भी अच्छी आमदनी हो सके।
उल्लेखनीय है कि मनोरा विकास खंड के ग्राम करदना, छितौनी, शैला, धसमा, घाघरा, में लगभग 208 किसानों द्वारा लगभग एक एकड़ में सेब और नाशपाती की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा अन्य फसल अन्तरवर्तीय फसल भी लिया जाता है। इसमें किसानों द्वारा हल्दी, अदरक, धनिया, मेथी, टमाटर,रामतिल की भी फसल ली जाती है।   जिला प्रशासन और नाबार्ड जनजाति विकास निधि अंतर्गत 5 ग्रामों में 208 आदिवासी परिवारों के साथ उनके बंजर जमीन में साथ संस्था रूरल एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी  रीड्स के श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि मनोरा विकासखंड में कुल 208 किसान सेब और नाशपाती की खेती कर रहे हैं। प्रथम चरण में 100 किसान ने सेब लगाया और दूसरे चरण में 108 किसानों ने सेब और नाशपाती लगाया है।
सेब की खेती के लिए ठंडी जलवायु वाले क्षेत्र की आवश्यकता होती है। जहां सेब के पेड़ अच्छी तरह से फलते हैं।
सेब की खेती के लिए ठंडी जलवायु जिसमें सर्दियों में ठंडी और गर्मियों में मध्यम तापमान हो इसी प्रकार सेब की खेती के लिए मिट्टी में अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी सेब की खेती के लिए सबसे उपयुक्त होती है।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच