Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में निशक्त लूखनू राम को प्रदान किया गया व्हील चेयर और वैशाखी

खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में  अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके।
इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ तहसील कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी लूखनू राम को व्हील चेयर और वैशाखी प्रदान किया गया है।  व्हील चेयर और वैशाखी मिलने पर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।
लूखनू राम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि कुछ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में उनके पैर में चोट लगी। जिससे वे अपने पैरों से चलने फिरने में असमर्थ हो गए और उन्हें वैशाखी का सहारा लेना पड़ा। इलाज कराने पर भी यह ठीक नहीं हुआ। उनकी मांग पर आज उन्हें कैंप कार्यालय में  व्हील चेयर और वैशाखी प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    प्रमुख सचिव ने किया पंचायत विभाग के कार्यों का निरीक्षण

     जशपुरनगर 18 अप्रैल 2026/ प्रमुख सचिव  निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जशपुर जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित…

    Read more

    कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के दिए सख्त निर्देश

     यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर चालान काटने की जाएगी कारवाई सोमवार 20 अप्रैल से सभी को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर आने पर ही कलेक्टोरेट…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी