Ro no D15139/23

कलेक्टर ने आम नागरिकों को चुनाव के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील

नगरीय निकाय के लिए जिले में 84 मतदान केंद्र बनाया गया है
11 फरवरी 25 को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे

जशपुरसनगर 9 फरवरी 25/ जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों को आगामी 11 फरवरी 25 को  नगरीय निकाय चुनाव में उत्साह से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है। उन्होंने वोट के इस महापर्व में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाकर पर्व को सफल बनाने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की प्रगति और विकास में आपकी भूमिका जरूरी है। चुनाव में वोट डालकर अपना कर्तव्य जरूर निभाएं यह आपका  लोकतांत्रिक अधिकार है और कर्तव्य भी। कृपया अपने मताधिकार का उपयोग करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक कुमार के दिशा निर्देश में नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जा रही है। मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वास राव मस्के ने बताया कि जिले में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे।
जशपुर जिले में कुल 84 मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें जशपुर में 24 केन्द्र, कुनकुरी में 15 , बगीचा 15 , पत्थलगांव 15 और कोतबा में 15 केन्द्र बनाया गया है।

  • Related Posts

    नवाचारी खेती, उन्नत तकनीक, बेहतर फसल चयन से किसान होंगे समृद्ध – विधायक श्रीमती गोमती साय कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 रू कुनकुरी में आधुनिक खेती का महाकुंभ शुरू पत्थलगांव विधायक  गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 25 मार्च तक एक्सपो में किसानों को मिलेंगी नई तकनीकों की जानकारी

     जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत कृषि यंत्रों और नवीन खेती पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में कृषि क्रांति एक्सपो 2.0 का आयोजन 23 से…

    Read more

    खाद्य प्रतिष्ठानों का संचालन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किए जाने हेतु सतत् कार्यवाही जारी माँ आईस फैक्ट्री पत्थलगांव और रिलांयस स्मार्ट पांइट जशपुर में किए गए औचक निरीक्षण

      जशपुरनगर 23 मार्च 2026/ आगामी ग्रीष्मकाल के मद्देनजर नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार एवं कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलें…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?