Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

*- अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के दिए निर्देश*

*- अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के दिए निर्देश*

राजनांदगांव 08 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। रसोईघर में बेहतर स्वच्छता रखने के लिए कहा। उन्होंने एएनसी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए आवश्यक सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। रसोईघर में प्रतिदिन मरीजों का रजिस्टर संधारित करने तथा भोजन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेजर ऑपरेशन थियेटर का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित दवाइयों के साथ असंक्रामक रोग से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन थियेटर में सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

      औषधियों के अवैध भंडारण एवं विक्रय, बिना वैध अनुज्ञप्ति के औषधि कारोबार, प्रतिबंधित एवं नियंत्रित औषधियों के अनियमित विक्रय तथा औषधियों के परिवहन में नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध…

    Read more

    भखारा के शासकीय आईटीआई परिसर में आकार ले रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ हरियाली से बढ़ी परिसर की खूबसूरती, औषधीय एवं फलदार पौधों से पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

    धमतरी, 10 अगस्त 2026// शासकीय आईटीआई परिसर भखारा में पर्यावरण वानिकी मद से लगभग 31 लाख रुपए की लागत से विकसित किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर उद्यान’ अब अपने स्वरूप में…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात