Ro no D15139/23

कलेक्टर ने खाद-बीज वितरण केंद्रों और सहकारी बैंक का किया औचक निरीक्षण

किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने व वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने समिति केंद्र में खाद की गुणवत्ता का किया अवलोकन

अम्बिकापुर 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज सीतापुर विकासखंड के सेदम एवं भूसू स्थित खाद-बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूरिया, डीएपी, इफको, पोटाश और धान बीज की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डीएमओ ने जिले में खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय एनपीके 240 मेट्रिक टन, डीएपी 450 मेट्रिक टन और नैनो डीएपी 2160 नग उपलब्ध हैं। खाद सामग्री समितियों को भेजी जा चुकी है। जिसका किसानों को शीघ्र वितरण प्रारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि खरीफ सीजन के इस महत्वपूर्ण समय में सभी किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने समिति केंद्र में खाद की गुणवत्ता का भी बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि खाद एवं बीज की आपूर्ति समय पर और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान तत्काल प्रशासन को सूचित करें ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

जिला सहकारी मर्यादित बैंक का निरीक्षण
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सीतापुर स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक पहुंचकर बैंकिंग प्रक्रिया का आलोकन किया एवं किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो बैंकिंग अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किसानों द्वारा लिए गए ऋण की स्थिति की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री नीरज कौशिक, तहसीलदार, डीएमओ, खाद्य अधिकारी तथा सीसीबी नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान