Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल डांडगांव का औचक निरीक्षण

पढ़ाई की गुणवत्ता का किया अवलोकन
प्राचार्य एवं  शिक्षकों को  विषय के कांसेप्ट को बार-बार बच्चों को समझाने  दिए निर्देश

अम्बिकापुर 26 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने आज विकासखंड उदयपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांडगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर विज्ञान विषय में कोशिका, न्यूटन के सिद्धांत, प्रकाश संश्लेषण, उत्तल एवं अवतल लेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछकर अध्ययन स्तर का मूल्यांकन किया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने विद्यार्थियों को हर विषय की मूल अवधारणाओं को समझने हेतु नियमित रूप से प्रश्न पूछने और कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। साथ ही, विद्यालय प्राचार्य एवं विषय शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक टॉपिक का कॉन्सेप्ट बच्चों को बार-बार समझाएं, ताकि विषयवस्तु की गहराई तक समझ विकसित हो सके।

इसके पश्चात कलेक्टर ने प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास डांडगांव का निरीक्षण कर छात्रावास की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । साथ ही निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को शेष कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री बन सिंह नेताम, बीईओ श्री रविकांत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?