Ro no D15139/23

सरगुजा 30 सहित विभिन्न स्कूलों में चल रहे अध्यापन व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए सशक्त निर्देश

अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आज जिले के मल्टीपरपज स्कूल में संचालित सरगुजा 30 स्कूल का औचक निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद करते हुए पढ़ाई की गुणवत्ता, पुस्तक, यूनिफॉर्म तथा अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। बच्चों ने कलेक्टर को बताया कि विद्यालय में सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कलेक्टर श्री भोसकर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निरंतर कठिन परिश्रम करें, सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के दौरान किसी भी विषय को न समझ पाने पर शिक्षक से संकोच किए बिना पूछें तथा हर विषय को गहराई से समझने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्य योजना बनाएं।
इसके बाद कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अजीरमा तथा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशवपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अध्यापन कार्य की स्थिति का अवलोकन करने के साथ-साथ स्कूल परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष एवं शेड निर्माण का जायजा लिया।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने या समय सीमा में पूरा न करने पर एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेश सेंगर, विद्यालय प्राचार्यगण, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत