Ro no D15139/23

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत प्रदेश स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए सरगुजा से प्रतिभागी दल रवाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी दल के बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2025/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने सरगुजा संभाग के छात्र-छात्राओं का दल आज कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागी दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जैसे विषय पर युवा पीढ़ी की सोच और तर्क समाज में जागरूकता लाने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षा का वचन है। यदि हर नागरिक जिम्मेदारी से यातायात नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले हादसों से बचा जा सकता है।
इस मौके पर संयुक्त संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री राम कुमार सिंह, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता तथा जिला परियोजना अधिकारी बलरामपुर श्री हीरालाल पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद(SCERT) रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा संभाग के विजेता प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 35 हजार रुपए, द्वितीय 25 हजार रुपए, तृतीय 20 हजार रुपए तथा बारह प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रकार विजेताओं को कुल मिलाकर 2 लाख रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता से विद्यार्थियों की वक्तृत्व कला और तार्किक क्षमता को निखारने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर गहन चिंतन और जागरूकता का संदेश समाज में जाएगा।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!