Ro no D15139/23

कलेक्टर ने परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न,पंजीकृत 9664 परीक्षार्थियों में से 9395 रहे उपस्थित

अंबिकापुर 24 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत आज जिले के परीक्षा केन्द्र क्रमांक 75 में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बिकापुर तथा शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, अम्बिकापुर परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा व्यवस्था, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा एवं परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने सभी परीक्षा केन्द्रों में सुचारू रूप से संचालित करने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश।

इसके अतिरिक्त गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शासकीय कन्या मणिपुर, सेजेस गांधीनगर उदारी, कुन्दीकला, बालक लुण्ड्रा, पडौली बालक सीतापुर, कन्या सीतापुर, सेजेस बतौली, बेलजोरा, बटईकेला, कुन्नी तथा अरगोती पुहपुटरा परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होती पाई गई। आज की परीक्षा में कुल 9664 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 9395 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 269 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आगामी परीक्षाएं भी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होंगी।

  • Related Posts

    श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना, 91 दर्शनार्थी 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन से होंगे रवाना

    राजनांदगांव 27 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जिले के 91 श्रद्धालु 29 अप्रैल को विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    महिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर”

    कोरबा 27 अपै्रल 2026/छत्तीसगढ़ शासन की दूरदर्शी पहल के तहत जब आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित किए जाने वाले पोषण आहार के स्थानीय निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी महिला स्व-सहायता समूहों…

    Read more

    NATIONAL

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    बिहार में 21 जगहों पर बनेंगे जल स्टेशन, पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर होगा पानी के रास्ते

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    ईरान का पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया ऑफर; दिया टू-स्टेज प्लान, क्या खुलेगा होर्मुज?

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन