Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र को सुव्यवस्थित और सुन्दर बनाने के दिए निर्देश
– जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव 15 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों, डॉक्टर्स कक्ष, परिसर में साफ-सफाई, चिकित्सालय में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए लोगों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में पालना घर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को संक्रमण जल्दी हो जाता है, इसके लिए पालना घर बनाना आवश्यक है। पालना घर बनने से छोटे-छोटे बच्चों को अच्छी सुविधा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र में डॉक्टरों द्वारा लिखे जा रहे दवाईयों को रखने के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को अस्पताल में ही कम दर पर दवाईयां उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र को सुव्यवस्थित और सुन्दर बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय में सड़क दुर्घटना से भर्ती घायल व्यक्तियों की रिपोर्ट शीघ्र भेजने कहा। जिससे उन्हें समय रहते मुआवजा राशि मिलना चाहिए।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों, परिजनों एवं स्वास्थ्य जांच कराने आए लोगों से बात की और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पुरूष वार्ड में भर्ती मरीज फाफामार निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार से बातचीत की। मरीज ने बताया कि अस्पताल में अच्छी सुविधा मिल रही है। महिला वार्ड में भर्ती 67 वर्षीय श्रीमती नैना बाई ने बताया कि वह पैर में दर्द होने के कारण भर्ती हुई है। यहां के डॉक्टर और नर्स अच्छी सेवा रे रहे हैं और अच्छी व्यवस्था है। उन्होंने प्रसूति कक्ष के सामने झूला घर और शू रेक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली डिलिवरी के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दाल-भात, सब्जी और अन्य पोषक पदार्थों की उपलब्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजीयन काउंटर का भी निरीक्षण किया। पंजीयन का कार्य आभा एप्प के माध्यम से किया जाता है। जिससे लंबी लाईन में कमी आई है। अब शीघ्र पर्ची मिल जाती है। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सालय में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को समय पर सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, डॉ. महेन्द्र प्रसाद, श्री अवीन चौधरी सहित अन्य डॉक्टर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मोबाईल कैम्पों के माध्यम से श्रमिक पंजीयन के लिए किए जा रहे आवेदन

    – श्रमिकों को दी जा रही शासन की योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने ग्राम पंचायत पार्रीखुर्द का भ्रमण कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित किए…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ