Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजनांदगांव तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

*- कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*- एक माह में 274 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण*

*- तहसील कार्यालय पहुंचे नागरिकों से सीधे चर्चा कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज तहसील कार्यालय राजनांदगांव का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित राजस्व प्रकरणों, अभिलेख संधारण तथा आम नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारियों से प्रकरणों के संबंध में समय-समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा न्यायालय से आदेश पारित होने के पश्चात अभिलेखों में आवश्यक दुरूस्ती की कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजनांदगांव तहसील कार्यालय में एक माह के भीतर 274 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने तहसील कार्यालय में उपस्थित नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील डौंडीलोहारा के ग्राम रेंगाडबरी निवासी आवेदिका श्रीमती सुशील चंद्राकर द्वारा ग्राम चिखली स्थित भूमि के दान पत्र के आधार पर नामांतरण संबंधी आवेदन के संबंध में जानकारी दी गई, जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लखोली निवासी आवेदिका गरिमा ने लखोली स्थित भूमि के बंटवारा संबंधी प्रकरण में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रेवाडीह निवासी आवेदक भूषण सिंह चंदेल द्वारा भूमि के ऑनलाइन अभिलेख दुरूस्ती संबंधी आवेदन के संबंध में चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री प्यारेलाल नाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    हॉकी में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक

      रायपुर. 1 अप्रैल 2026. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच…

    Read more

    जिले में आज से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 31 मार्च 2026/ राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व प्रकरणों का…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…