Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

*- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल हुआ शून्य*

*- जल्द ही मिलेगा अधिक बिजली यूनिट बेचने का भी पैसा*

राजनांदगांव 11 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री यादव ने अटल आवास कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती अंजुम अली और ग्राम भोथीपार कला निवासी श्री विष्णुराम साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से नागरिकों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल रही है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने कहा।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर रूफटॉप लगवाया है, जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और बिजली अधिक उत्पादन होने से बिजली यूनिट की भी बचत हो रही है। पहले लगभग 1000 रूपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन अब उन्हें बिजली के बिल से बड़ी राहत मिली है तथा स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने इस योजना को नागरिकों के लिए लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान रायपुर, 10 अगस्त 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल 5000 रू से घटकर 1000 रू से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा रायपुर, 10 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात