Ro no D15139/23

कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को सभी उचित मूल्य दुकानों में समय पर राशन भंडारण करने के निर्देश

कोनपारा ,कोतबा दुलदुला और जहां से ज्यादा शिकायत मिलती है उन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करेंगे अधिकारी
राशन कार्डधारी हितग्राहियों को समय पर चावल वितरण करने के निर्देश

जशपुरनगर 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि, नागरिक आपूर्ति विभाग, विपणन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी और फूड इंस्पेक्टर को हितग्राहियों को हर माह समय पर राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने स्कूल, छात्रावास, आश्रम  आंगनबाड़ी केंद्रों में भी समय पर राशन भंडारण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने खाद्य निरीक्षकों द्वारा चावल, मध्यान भोजन, पूरक पोषण आहार चावल की भी जानकारी ली।
और सभी उचित मूल्य दुकानों में समय से पहले राशन भंडारण करने के निर्देश दिए हैं।
सहकारिता विभाग से बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के पंजीयन की जानकारी और सभी पात्र समितियों का पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सोसायटी से बचें हुए धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कोनपारा ,कोतबा ,दुलदुला, सहित अन्य खरीदी केंद्र जहां से ज्यादा शिकायत आती है वहां खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी, विपणन अधिकारी और नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारी को भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
सत्यापन के दौरान धान का उठाव, समिति में कितना धान बचा है स्टाक पंजी का भी अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं इस बार गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करना है।
किसानों के खेतों में जाकर सही सही गिरदावरी दर्ज करना है धान खरीदी करते समय सभी सोसायटी में निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के खाद्य विभाग सहकारिता, विपणन, नागरिक आपूर्ति विभाग अपेक्स बैंक और सभी फूड इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      जशपुरनगर 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक…

    Read more

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 22 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास