Ro no D15139/23

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

 जशपुरनगर 22 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रथम चरण में क्रियान्वयन हेतु जिले की चयनित 70 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रमुख प्रावधानों, ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं, स्वच्छता गतिविधियों के प्रभावी संचालन तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिले के सातों जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्षगण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक, यूनिसेफ जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों से अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों को प्राथमिकता देते हुए नियमों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार ने कहा कि स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ग्रामों के निर्माण में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्षगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच एवं सचिवों को संबोधित करते हुए स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

      बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश ​रायपुर, 06 अगस्त 2026/ प्रदेश में सुशासन, जवाबदेही और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रभावी माध्यम…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल की पहल से सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुराना सपना हो रहा साकार रायपुर, 6 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई