Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ कर घर भेजने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कलेक्टर ने मरीजों का हालचाल जाना

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने डीएमएफ मद से नवनिर्मित प्रतीक्षा, दवा वितरण और ओपीडी कक्ष के शुभारंभ के बाद जिला अस्पताल सारंगढ़ का निरीक्षण किया, जहां सुपोषण केन्द्र में उन्होंने वहां उपचाररत बच्चों और माताओं से उनके बच्चे के स्वास्थ्य और वजन में आ रहे सुधार के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. निराला और सिविल सर्जन डॉ. जायसवाल को निर्देश दिए कि सामान्य सहित गंभीर कुपोषित बच्चों का देखभाल भलीभांति लगातार करें और स्वस्थ कर वापस घर भेंजे और फालोअप लें। इसी प्रकार पुरूष वार्ड में कलेक्टर ने वहां भर्ती मरीज से मिलकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लिया।

सारंगढ़ में डायलिसिस सुविधा होने से अब मरीजों को नहीं जाना पड़ रहा रायपुर, बिलासपुर

कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में इलाजरत किशोर बालक का हालचाल जाना और डॉक्टरों को उनके अच्छे देखभाल के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने डायलिसिस कक्ष में डायलिसिस करा रहे जिले के गांव सिंघनपुर और करबाडबरी के युवाओं से स्वास्थ्य सुविधा के बारे में पूछा। दोनों युवाओं ने जिले में डायलिसिस की सुविधा होने पर कहा कि अब उन्हें डायलिसिस के लिए बाहर रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर जाने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, अरविंद हरिप्रिया, अविनाश पुरी आदि उपस्थित थे।                                                          जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में निःशुल्क डायलिसिस सेवा

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। कोई भी मरीज जिनका डायलिसिस उच्च संस्था या किसी भी निजी संस्था में हो रही है, ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के डायलिसिस कक्ष में अपना आधार कार्ड लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है।
क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रतिदिवस जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आकर जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह ले सकते है। मरीजों द्वारा ऐसे लक्षण होने पर नजर अंदाज करने पर विभिन्न प्रकार के जटिलताएँ हो सकती है एवं गुर्दे की विफलता की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसमें खून की कमी, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नष्ट होना, त्वचा का रंग परिवर्तित होना, रक्त में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे हृदय को नुकसान होता है। अनिद्रा, पेरीकार्डिटिस, पेट में अलसर होना, प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना इस प्रकार की जटिलताएँ होती है। इसी प्रकार के मरीजों को हिमो डायलिसिस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

  • Related Posts

    पोषण पुनर्वास केंद्र ने लौटाई बच्चों की मुस्कान

    डोंगरगढ़ एनआरसी में उपचार से 84 में से 71 गंभीर कुपोषित बच्चे हुए स्वस्थ   राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। जिले में कुपोषण उन्मूलन की दिशा में जिला प्रशासन के निरंतर…

    Read more

    जिले में अब तक 394.7 मिमी वर्षा, मनोरा ने पार किया सामान्य का आंकड़ा

      जशपुरनगर 31 जुलाई 2026/ जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 31 जुलाई 2026 तक जिले में 1 जून से अब तक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल