Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बीएलओं के एसआईआर प्रगति का समीक्षा किया

बीएलओ टीम 4 दिसंबर से पहले एसआईआर कार्य को पूर्ण करें: कलेक्टर डॉ कन्नौजे

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव और सारंगढ़ में लिया बीएलओ बैठक

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का समीक्षा भटगांव और सारंगढ़ के बीएलओ के साथ बैठकर किया। संकुल केन्द्र भटगांव और सारंगढ़ में बीएलओ से कलेक्टर ने उनसे पूछा कि, कितना कितना मतदाता हैं, वे कितना प्रतिशत तक वितरण कर चुके, कितना प्रतिशत जमा हो गया है और प्रतिदिन कितना वे कार्य पूरा कर पा रहे हैं। जानकारी लेने के बाद कार्य के दौरान आ रही उनकी समस्या के बारे में जानकारी लिया।

कलेक्टर ने मुनादी कराने और नेटवर्क वाली जगह पर एकत्रित होकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने कहा कि इस कार्य के लिए नगरीय निकाय में सभी सीएमओ और ग्राम पंचायतों में सरपंच एसआईआर कार्य के लिए मुनादी कराएं और उस स्थान पर सभी मतदाता एकत्र होकर फार्म लें और भरकर दें। इसी प्रकार घर-घर फार्म वितरण कार्य में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में नगरीय निकाय के कर्मी को भेजने के निर्देश दिए। इस कार्य में सभी बीएलओ को सहयोग के लिए अतिरिक्त वित्त अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। सभी एक साथ निर्धारित ऐसा स्थल जहां इंटरनेट और टॉवर नेटवर्क हो वहां रहकर 4 दिसंबर के पूर्व कार्य को अभियान के रूप में पूरा करना है। कलेक्टर ने जिले में नियुक्त सभी बीएलओ और वित्त अधिकारी को एक साथ जाने और समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो टूक कहा है कि, यदि ऐसा पाया जाता है जहां बीएलओ और वित्त अधिकारी कार्य में आपस में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण एसआईआर कार्य प्रभावित हो रहा है वहां उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बावाकुटी में एसआईआर कार्य का अवलोकन किया

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सारंगढ़ के बावाकुटी क्षेत्र में मतदाता किनीया पटेल और रमेश पटेल से उनके एसआईआर कार्य के बारे में जानकारी लिया और उनके एसआईआर के कार्य को बीएलओ ने पूर्ण किया। इस दौरान एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एसडीएम वर्षा बंसल, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित मॉडल संकुल…

    Read more

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन