Ro no D15139/23

कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने जल आवर्धन के कार्यों का किया समीक्षा

कलेक्टर ने ठेकेदारों को लगाया फटकार

ठेकेदारों को श्रमिक बढ़ाकार सभी कार्यों को फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ठेकेदारों, कार्यपालन अभियंता की उपस्थिति में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल आवर्धन, समूह जल प्रदाय के कार्यों का समीक्षा किया। धीमा कार्य और कार्य बंद रखने वाले ठेकेदारों को कलेक्टर ने फटकार लगाया और नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि, ऐसे ठेकेदार जो श्रमिक बढ़ाकर कार्य नहीं कर रहे हैं उनका भुगतान रोकें। बरमकेला नगर पंचायत में पाइप लाइन के कार्य को पूरा करने सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित कर पूरा करें। बैठक में ईई कश्यप ने जल आवर्धन से सारंगढ़ में 50 प्रतिशत पानी उपलब्ध कराने की बात कही।

बैठक में ठेकेदार कावेरी कंस्ट्रक्शन ने भद्रा रीवांपार परियोजना के लिए आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दिया, जिस पर कलेक्टर ने ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उनका निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी परियोजना के लिए श्रमिकों का अलग समूह करें ताकि कार्य शीघ्र पूरा हो। सभी श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीयन कराएं और योजनाओं का लाभ श्रमिक और उनके परिजनों को दिलाएं। उन्होंने ठेकेदारों को कहा कि, जहां पाइपलाइन या पानी टंकी का कार्य धीमी प्रगति पर है, उसे शीघ्र दोबारा शुरू कर समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।

धीमा कार्य करने पर कावेरी कंस्ट्रक्शन को नोटिस

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि, कोई विवाद नहीं है वहां काम क्यों नहीं हुआ। कलेक्टर ने धीमी कार्य पर ठेकेदार कावेरी कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी कर जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रति सप्ताह उसके कार्यों का समीक्षा किया जाएगा।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने समूह जल प्रदाय के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 3 समूह जल प्रदाय योजना संचालित है। इसमें मिरोनी बैराज पर भद्रा रीवांपार परियोजना के  84 गांव, बरगांव कंचनपुर परियोजना के 102 गांव और घोठला छोटे हरदी परियोजना के 69 गांव के कितने पूर्ण अपूर्ण कार्य का विस्तृत समीक्षा किया। इन स्थानों में कार्यों को गुणवत्ता के साथ फ़रवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे, डिप्टी कलेक्टर मधु गवेल, सीएमओ दीपक विश्वकर्मा और ठेकेदारों को दिए, इसमें इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रा वाटर, क्लियर वाटर, पंप, मल्टीविलेज आदि कार्य शामिल है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल