Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने 2 केंद्रों में एसआईआर के दावा आपत्ति सुनवाई का निरीक्षण किया कलेक्टर ने मतदाताओं को दस्तावेजों के बारे में समझाकर समस्याओं का किया समाधान

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के क्लस्टर केंद्र  ग्राम पंचायत छिंद और नगरपालिका परिषद कार्यालय सारंगढ़ में जाकर वहां मतदाताओं के द्वारा किये जा रहे दावा आपत्ति सुनवाई कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदाताओं से चर्चा कर  दस्तावेजों के बारे में समझाकर उनके समस्याओं का समाधान किया। कलेक्टर ने दोनों स्थानों में प्रभारी अधिकारी एसडीएम वर्षा बंसल और सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र को कहा कि लोगों को भलीभांति समझाने वाला कोई कर्मचारी की ड्यूटी लगाए, मुख्य रूप से लोगों के प्रश्नों के जवाब दे साथ ही आवश्यक मतदाता परिचय पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के बारे में जानकारी दे सके। राज्य में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला 13वे स्थान पर है, जहां 15 हजार 413 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर : स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्य के दावा आपत्ति अवधि जो 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक चल रहा है। इसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नाम कटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो युवा वोटर 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 साल के हो गए हैं या 1 अक्टूबर 2026 तक हो जाएंगे, उन्हें फार्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य युवा वोटरों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे जिले में विशेष शिविर लगाए गए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ सहित अन्य झांकी की 27 जनवरी तक होगी ऑनलाइन वोटिंग

    नई दिल्ली के  राजपथ में गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में छत्तीसगढ़ सहित अन्य झांकी को पुरस्कार के लिए 27 जनवरी तक वेबसाईट https://www.mygov.in/group-poll/vote-your-favourite-tableau-and-marching-contingent-republic-day-parade-2026/ (मायजीओवी डॉट इन ग्रुप पोल) में ऑनलाइन वोट…

    Read more

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्टोरेट में तिरंगे को दी सलामी

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्टोरेट में गणतंत्र दिवस पर्व पर भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसके…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में