Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से की भेंट

नववर्ष के अवसर पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे  सारंगढ़ स्थित आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को गुलदस्ता भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा फल वितरण कर उनका हालचाल जाना।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य जांच, भोजन व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि नियमित रूप से हेल्थ चेकअप होता है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता कैसी है। इस अवसर पर आश्रम की निवासी कुंती वैष्णव एवं पद्ममिनी सिदार ने अपने तीर्थ यात्रा अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे अयोध्या, काशी विश्वनाथ, बनारस और गंगा मैया के दर्शन कर आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान खान-पान की व्यवस्था बहुत अच्छी रही और इस उम्र में तीर्थ यात्रा कर पाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संबोधित करते हुए कहा कि “आज नववर्ष के दिन हम आप सभी से आशीर्वाद लेने आए हैं। आपके आशीर्वाद से हम सारंगढ़ जिले को एक बेहतर और विकसित जिला बनाने का प्रयास करेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा यहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं और मैं स्वयं भी नियमित रूप से इसकी समीक्षा करता हूं। वृद्धजनों को भोजन, आवास, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने सभी वृद्धजनों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा एवं समाज कल्याण विभाग के विनय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई

    *ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी* रायपुर,11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर  विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ अतिथि व्याख्याताओं की  नियुक्ति सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    अम्बिकापुर 11 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल,जिला…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब