Ro no D15139/23

कलेक्टर ने पहुंचे नीट कोचिंग संस्थान, छात्रों को सफलता के लिए किया प्रोत्साहित

आगामी नीट परीक्षा केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अभ्यर्थियों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अंबिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने नीट कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि आत्मविश्वास और समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। छात्रों में कलेक्टर की बातों से उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर कोचिंग संस्था के प्रबंधन ने कलेक्टर को शिक्षण पद्धति और संसाधनों की जानकारी दी। इसी क्रम में कलेक्टर श्री भोसकर ने आगामी 4 मई को नीट परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 4426 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने मल्टी पर्पज स्कूल, कन्या स्कूल और नगर निगम पालिका स्कूल का निरीक्षण कर बिजली,पेयजल, टेबल कुर्सी, शौचालय, छांव के लिए टेंट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नीट परीक्षा में वीक्षक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। ताकि नीट परीक्षा दे रहे किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्रों में असुविधा न हो, उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान जिलाधिकारी श्री ए. के. सिन्हा, एपीओ श्री शिवशंकर पांडेय सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पेपर लीक की सूचना मिलते ही कृषि मंत्री नेताम ने दिखाई सख्ती, तत्काल FIR और जांच के निर्देश

    रायपुर, 20अगस्त 2026/इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    *दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 20 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ