Ro no D15139/23

कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की सुनी गई समस्याएं, त्वरित समाधान के  दिए निर्देश बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के हेतु किया निर्देशित जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त, सभी पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

 

कोरबा 16 मार्च 2026,/कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से  दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।
सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान और अन्य मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जा सके।
बिजली बिल सुधार संबंधी निर्देशः
जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर ने  बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के संदर्भ में  विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने,  उनका परीक्षण कर पात्र आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल निर्धारित करने तथा आमजन तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल  की समस्या वाले क्षेत्रव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में