Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गंगरेल में निर्माणाधीन साइंस पार्क का किया निरीक्षण, कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

धमतरी, 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा ने आज गंगरेल बांध परिसर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का औचक निरीक्षण किया और साइंस पार्क के इंडोर और आउटडोर में लगाए जा रहे उपकरणों के कार्य कों शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की बाहरी दीवारों को विज्ञान विषयक चित्रों से सजाने के निर्देश दिए, ताकि यह स्थल शैक्षणिक और दर्शनीय दोनों दृष्टिकोण से आकर्षक बन सके।

कलेक्टर ने गंगरेल रेस्ट हाउस के सामने अव्यवस्थित रूप से लगी दुकानों को सुव्यवस्थित करने के लिए चौपाटी निर्माण की योजना बनाने को कहा। साथ ही गंगरेल रोड किनारे जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले फ्लैक्स लगाने और परिसर में सूचना बोर्ड स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

पर्यटकों की सुविधा के लिए उन्होंने गंगरेल परिसर में एक टूरिस्ट ऑफिसर की नियुक्ति करने की बात कही, जिससे आगंतुकों को जिले के अन्य दर्शनीय स्थलों की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके। बरदीहा रिसॉर्ट तक के पहुंच मार्ग की मरम्मत, रेस्ट हाउस से अंगारमोती माता मंदिर तक लाइटिंग व्यवस्था और पार्किंग स्थल के समतलीकरण के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरादेव गांव पहुंचकर वहां के आदिवासी समाज भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने भवन को गांव के युवाओं के अभ्यास व सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाने तथा भवन के सामने स्थित खाली मैदान का समतलीकरण व फेंसिंग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उल्लेखनीय है कि इंडोर पार्क में साईंस संबंधी 40 प्रकार के सामग्री लगाए जाएंगे। वहीं आउटडोर साईंस पार्क में 25 प्रकार के एक्यूपमेंट होंगे। इन इंडोर और आउटडोर साईंस पार्कों के बन जाने से ना केवल पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों को विज्ञान संबंधी जानकारियां प्राप्त हो सकेंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, आरईएस श्री आर.राठौर सी ई ओ जनपद श्री दीपक ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    कर्मयोगी भारत अंतर्गत साधना सप्ताह की शुरुआत, सेवा गुणवत्ता और कार्यशैली सुधार पर जोर

        धमतरी, 02 अप्रैल 2026/ कर्मयोगी भारत पहल के अंतर्गत जिले में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक “साधना सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत