Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सांकरा में मत्स्यबीज उत्पादन कार्य का किया निरीक्षण

*पॉण्ड लाईनर एवं तालाब निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के दिये निर्देश*

धमतरी, 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने आज शासकीय मत्स्यबीज प्रक्षेत्र, सांकरा में मत्स्यबीज उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्यबीज प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने मत्स्यबीज उत्पादन हेचरी, स्पॉनिंग पूल, इन्क्यूवेशन पूल, प्रजनक पोखर, संवर्धन पोखरों का अवलोकन कर स्पॉन, फ्राई, फिंगरलिंग की उपलब्धि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रक्षेत्र में उत्पादित स्पॉन, फ्राई, फिंगरलिंग का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने कृषकों की आजिविका बढाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत पॉण्ड लाईनर निर्माण कर तिलापिया एवं पंगेशियस प्रजाति का पालन करने हेतु अधिक मात्रा में पॉण्ड लाईनर, तालाब निर्माण एवं अन्य योजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिये।
मत्स्यबीज प्रक्षेत्र, सांकरा के प्रभारी डॉ. मुकेश राघव ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले का लक्ष्य स्पॉन उत्पादन 1450 लाख एवं स्टैण्डर्ड फ्राई 225. लाख आबंटित किया गया है। इसके विरूद्ध में अब तक 900 लाख स्पॉन उत्पादन प्राप्त कर लिया गया है, और आगे भी कार्य जारी है। प्रक्षेत्र प्रभारी ने बताया गया कि जिले में लखपति दीदी, मछुआ सहकारी समिति, मछुआ समूह एवं व्यक्ति मत्स्य कृषकों को माह अगस्त के प्रथम सप्ताह में 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्यबीज फिंगरलिंग वितरण किया जायेगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम छाती के समीप मखाना की खेती हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि क्षेत्र में कुल 13 तालाब हैं, जिनमें से 10 तालाबों की सफाई का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाबों की सफाई पूर्ण होने के बाद उनके किनारों पर नारियल के पौधे लगाए जाएं, जिससे पर्यावरण लाभ के साथ ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छाती गांव में प्रस्तावित गंगरेल फ्रेश बाजार स्थल का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ