Ro no D15139/23

कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

 कोरबा 23 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मखनपुर में संचालित स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जर्जर भवनों की स्थिति गंभीर पाई। उन्होंने तत्काल इन भवनों को तोड़ने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जर्जर भवन कभी भी खतरा बन सकते हैं, विशेषकर तब जब स्कूली बच्चे आसपास विचरण करते रहते हैं। ऐसे अनुपयोगी व जोखिमपूर्ण भवनों को हटाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में विगत एक वर्ष से निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष को भी अपूर्ण पाया। यह भवन प्रयोगशाला (लैब) के रूप में निर्मित किया जा रहा था, लेकिन लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। इस पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सरपंच और सचिव को नोटिस जारी कर संबंधित निर्माण एजेंसी से राशि वसूलने तथा प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी दौरान ग्राम मखनपुर की सरपंच श्रीमती प्रेमलता पोर्ते ने कलेक्टर से मुलाकात कर ग्राम विकास से संबंधित कई मांगें रखीं। उन्होंने आंगनवाड़ी भवन की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए नए भवन स्वीकृत कराने, सड़क सुरक्षा के लिए ब्रेकर निर्माण तथा ग्राम पंचायत के मंझपरा में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने हेतु नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग भी की।
कलेक्टर ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान पाली एसडीएम रोहित सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां