Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त और स्थानांतरण हो चुके कर्मचारियों से आवास खाली कराने के दिए निर्देश

बैठक में राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई

जशपुरनगर 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने शासकीय आवास आवंटन की भौतिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवासों का भौतिक सत्यापन कर सेवानिवृत्त और स्थानांतरण हो चुके कर्मचारियों से आवास खाली कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू भी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतनीकरण, किसान किताब प्रविष्टि की स्थिति, अविवादित नामांतरण, नक्शा अद्यतनीकरण, फौती नामांतरण, अविवादित नामांतरण, बटांकन, सीमांकन, ई नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती के मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यों को समय अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक मे राजस्व न्यायालयीन मामलों में प्रगति के लिए सभी एसडीएम को अपने अधीनस्थ राजस्व न्यायलयों को अवलोकन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसडीएम श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा एवं श्री हरिओम द्विवेदी मौजूद रहे। बैठक से अन्य विकासखंडों के एसडीएम वर्चुअली तौर पर जुड़े थे।

  • Related Posts

    विद्यालय में विद्युत सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन स्थल निरीक्षण में 415 वोल्ट लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाई गई ट्रांसफार्मर स्थानांतरण की प्रक्रिया के लिए एस्टिमेट तैयार

     जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ शासकीय हाई स्कूल सरबकोम्बो में दो भवनों के बीच से 415 वोल्ट विद्युत लाइन गुजरने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा होने संबंधी प्रकाशित समाचार पर छत्तीसगढ़…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले शासकीय कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

      स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट व चालक-हेल्परों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करने निर्देश जशपुरनगर 03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए