Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को परीक्षा में सफल होने के दिए टिप्स

लक्ष्य निर्धारित करके अपने शब्दों में नोट्स बनाकर करें परीक्षा की तैयारी
जशपुरनगर 25 फरवरी 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कक्षा 6 से 11 के बच्चों को परीक्षा के बेहतर तैयारी और कैरियर काउंसलिंग मार्गदर्शन दिए। उन्होंने ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करे।

कलेक्टर श्री व्यास ने बच्चों को अपने प्रतिदिन की दिनचर्या निर्धारित करने के लिए कहा। उन्होंने ने कहा कि विषय को छोटे-छोटे भागों में बांटकर तैयारी करें। साथ ही मोबाइल फोन, टीवी से दूरी बनाए ताकि आपका लक्ष्य न भटके। इस अवसर पर  सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य श्री संजय कुमार यादव, श्री लाल बिहारी, श्री मंगरा राम महंतों, राम निवास अग्रवाल, और स्कूल के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बच्चों की शंका और समस्याओं का भी समाधान किया। इस दौरान कक्षा 11वीं की छात्रा जानकी ने पूछा कि ध्यान केंद्रित करके कैसे पढ़ाई किया जा सकता है। कक्षा 9 वीं की छात्रा शिवानी मिश्रा और विजय लक्ष्मी यादव ने विषय वस्तु कैसे याद कर सकते हैं इस संबंध में टिप्स लिए।
कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी विषय को याद करने के लिए रिवजन करना अनिवार्य है और विषय को एक बार पढ़े फिर स्वयं लिखकर याद करे। अपने शब्दों में नोट्स बनाएं ताकि विषय को समझने में आसानी हो। उन्होंने शिक्षकों को भी कहा कि बच्चों को पढ़ाते समय इस बात का विशेष ध्यान दें कि बच्चे विषय वस्तु को भली-भांति समझ पा रहे हैं कि नहीं है। यदि बच्चों को समझने में दिक्कत जा रही है तो उसे सरल विधि से पढ़ाने और समझाने का प्रयास करें।
कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि एक सप्ताह आपने जो पढ़ाई किया उसका रिवजन अनिवार्य से करें। पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेकर योगाभ्यास, ध्यान आदि भी किया जा सकता है। इससे परीक्षा में एकाग्रता बनी रहती है। उन्होंने ने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दिए और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस क्षेत्र में कैरियर बनना चाहते हैं। कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर,शिक्षक बनना है तो उस क्षेत्र की जानकारी एकत्र करके तैयारी करे इससे सफलता अवश्य मिलेगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास की पहल पर 5 दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिले के 40 विद्यार्थी ले रहे हैं प्रशिक्षण

      कम उम्र में रोबोटिक्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के अध्ययन को देगा नई दिशा रू डिप्टी कलेक्टर समीर बड़ा जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर संकल्प शिक्षण…

    Read more

    विधिक साक्षरता शिविर का सफल आयोजन

      जशपुरनगर 27 जुलाई 2026/ नालसा की योजना के तहत माननीय श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर जिला जशपुर (छ०ग०) के मार्गदर्शन में…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच