Ro no D15139/23

पी.एम. किसान का 19 वीं किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र डूमर बहार से हुआ सीधा प्रसारण

जिले के 79 हजार 921 कृषकों के बैंक खाते में 15.98 करोड़ किया गया हस्तांतरित

जशपुरनगर 24 फरवरी 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पीएम किसान सम्मेलन अंतर्गत पूरे देश के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का 19 वां किस्त का हस्तांतरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को धान के अलावा भी अन्य फसल लेने के लिए जिले में कृषि और उद्यान विभाग द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही योजना से लाभान्वित भी किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केंद्र डुमरबहार में हस्तांतरण का सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजन किया गया। पीएम किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत आज देश भर के 1.27 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 25 हजार करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित किया गया। जशपुर जिले के कुल 79921 कृषकों के खाते में 15.98 करोड़ लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री राकेश कुमार भगत द्वारा इस प्रक्षेत्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों के बारे में तथा आगामी रबी फसल लगाने हेतु एवं उससे सम्बंधित पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पत्थलगांव श्री जीवन एक्का ने किसानों को शत प्रतिशत किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने, लखपति दीदी योजना पीएम किसान सम्मान निधि में छूटे किसानों को पंजीयन कराने के साथ में किसी भी प्रकार का त्रुटि के कारण किसी किसान का पीएम किसान का किस्त नहीं आ रही है तो संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करके सुधरवाने की बात कहीं, वहीं भारत सरकार व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और सभी किसानों को योजना का लाभ किसान ले पाए इसके लिए विभाग के लोगों को किसानों के सम्पर्क में रहने और फील्ड में रहने की बात कही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने कहा कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय दोगुनी करने में उन्हें सक्षम बनाने के उद्देश्य से किसानों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार कार्यरत है साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर में लगे मशरूम प्रदर्शनी का अवलोकन किये और उपस्थित कृषकों को मशरूम उत्पादन करने हेतु प्रेरित किया एवं अंत में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग एवं कृषि दर्शिका 2025 का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि श्री जगदीश यादव ने उपस्थित कृषकों को बताया कि भारत सरकार किसानों को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री प्रदीप कुजूर, श्री महेन्द्र पटेल, डॉ. विवेक शांडिल्य, डॉ वीर सिंह, श्री एस.के. भूआर्य, श्री लेपाराम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से श्री बलराम सोनवानी, उद्यान विभाग से श्री खोम साहू, श्री भूषण वैष्णव, प्रगति शील कृषक श्री मोती बंजारा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जशपुर के समस्त स्टाफ सहित 62 कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान