Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिले में खाद एवं बीज की मांग अनुसार आपूर्ति हेतु दिए निर्देश

कलेक्टर ने खाद्य एवं सम्बद्ध विभागों की ली समीक्षा बैठक

जशपुरनगर 23 जून 2025/ जिले में खाद्य एवं सम्बद्ध विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में खरीफ फसलों के लिए आवश्यक खाद एवं बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में एनपीके, डीएपी, यूरिया, सुपर फास्फेट आदि के संग्रहण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रत्येक किसान को मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में हाइब्रिड अनुत्पादक या नकली बीजों को लेकर सतर्क रहते हुए किसानों द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत उसकी जांच करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सहकारिता विभाग के अंतर्गत प्राथमिक साख समितियों की नियमानुसार 30 जून तक ऑडिट पूर्ण करने को कहा। उन्होंने जिले में रिक्त सहकारिता विस्तार अधिकारियों के पदों के लिए राज्य शासन को मांग भेजने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स द्वारा धान उठाव, माइक्रो एटीएम, अपेक्स बैंक द्वारा केसीसी निर्माण आदि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी पीडीएस केंद्रों के माध्यम से तीन माह का चावल नियमानुसार एकमुश्त वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि 3 माह का राशन वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो संबंधित केंद्र संचालकों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राशन कार्ड से मृत व्यक्तियों का नाम विलोपित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को जिले के नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से एलपीजी के अतिरिक्त अन्य परंपरागत ईंधनों के प्रयोग को रोकने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी दुकान, होटल एवं अन्य व्यावसायिक संस्थानों में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का उपयोग को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सहकारी समितियों की ऑनलाइन ऑडिट में विलंब को देखते हुए 30 जून तक ऑडिट ना पूर्ण होने पर संबंधित अधिकारी- कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनितेश अंकित, जिला खाद्य अधिकारी आशीष कुमार चतुर्वेदी सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, अपेक्स बैंक, नान, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त