Ro no D15139/23

कलेक्टर ने गढ़ उपरोड़ा में ग्रामीणों से सीधे सुनी समस्याएँ

प्रधानमंत्री आवास और जनमन आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, महिलाओं से योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की

कोरबा, 12 नवम्बर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने गाँव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास एवं विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए बन रहे पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री वसंत ने हितग्राहियों के घर जाकर निर्माणाधीन पीएम आवास और पीएम जनमन आवासों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवासों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने गाँव की महिलाओं से चर्चा करते हुए महतारी वंदन योजना, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के लाभ की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें हर माह महतारी वंदन योजना की राशि समय पर प्राप्त होती है, साथ ही उनके राशनकार्ड और आयुष्मान कार्ड भी सक्रिय हैं, जिससे वे शासन की योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत गाँव में पानी की आपूर्ति की स्थिति भी जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि पानी आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा या खराबी उत्पन्न होती है, तो ग्राम पंचायत के माध्यम से संधारण कार्य तुरंत किया जाए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध जल आपूर्ति मिलती रहे।
इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?