
कलेक्टर जनदर्शन में आज आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, नये स्कूल-आंगनबाड़ी भवन, नौकरी दिलाने, अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, पट्टा, खाता विभाजन, रोजगार, उपचार हेतु सहयोग नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफ करने, पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निराकरण के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग और अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।









