Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिकारियों की ली बैठक

निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के दिए निर्देश
– भूमिगत जल का उपयोग पेयजल के लिए सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– ग्रामीणों को कुंआ और डबरी निर्माण के लिए करें प्रोत्साहित
राजनांदगांव 14 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विकासखंडों में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल जीवन मिशन अंतर्गत जल स्त्रोत विहीन ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन की कार्ययोजना तैयार करने के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए अभी से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना ग्रामीणों की जरूरत और उपयोग के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तालाब या जलाशयों का गहरीकरण, चेक डेम, नाला बंधान के मरम्मत कार्य तकनीकी रूप से होना चाहिए। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे स्ट्रक्चर ऐसा तैयार करें जिससे जल का भराव अधिक हो और वाटर रिचार्जिंग भी होना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेसिंग सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण करते समय विशेष ध्यान देते हुए निर्माण करने के निर्देश दिए, जिससे वहां पानी का ठहराव नहीं हो। सड़क किनारे बने रिचार्ज स्ट्रक्चर में वाटर रिचार्ज हो सके। उन्होंने सड़क किनारे वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने भूमिगत जल को सिर्फ पेयजल के लिए उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्त्रोत विहीन और संभावित जल समस्या वाले ग्रामों में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इसके लिए वाटर रिचार्जिंग सिस्टम को मजबूत बनाना होगा और लोगों को इसके लिए ग्रामीणों जागरूक करना होगा। जल समस्या समाधान शिविर, जल संगोष्ठी, फसल चक्र परिवर्तन एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों को भू-जल स्तर लगातार नीचे जाने से होने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देने कहा। उन्होंने गांव का पानी गांव में रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार करने कहा। जिससे गांव में जल स्तर अच्छा रहे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत तालाब एवं जलाशयों के गहरीकरण के कार्य की महत्ता के संबंध में अच्छे से जानकारी देें। इससे पानी अधिक भराव होगा और गांव में पेयजल, निस्तारी के लिए पानी की समस्या से निजात मिल सकती है। उन्होंने तालाब किनारे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को अंधाधुंध भू-जल पानी के उपयोग से होनी वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देने कहा। उन्होंने कम पानी उपयोग वाली फसलों को लगाने के लिए ग्रामीणों जागरूक करने कहा। ग्रामीणों को कुंआ और डबरी निर्माण के लिए प्रोत्साहित करने कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, प्रशिक्षु आईपीएस श्री ईशु अग्रवाल, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वरलाल पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री समीर शर्मा, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री निलेश रामटेके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान अंतर्गत कार्ययोजना निर्माण पर सीएलएफ के साथ बैठक आयोजित

    महिला आय वृद्धि का बनेगा नया मॉडल राजनांदगांव 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के मोर गांव मोर पानी अभियान…

    Read more

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…