Ro no D15139/23

कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले की तैयारी के संबंध में ली बैठक

मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए लगे सेवा पंडालों में रहे बेहतर व्यवस्था
– सेवा पंडालों में पर्याप्त मात्रा में छांव और पेयजल की व्यवस्था रखने कहा
– पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग, चिकित्सा, सुरक्षा, बेरिकेटिंग, शौचालय की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 30 मार्च 2025 से प्रारंभ चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित मेले की तैयारी के संबंध में बैठक ली। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं तथा देश के महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ स्थलों में से एक है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए आते  है। जिले में मां बम्लेश्वरी माता का मंदिर है, यह गौरव की बात है, जिसमें श्रद्धालुओं की सेवा करने अवसर मिलता है। शासन द्वारा डोंगरगढ़ के विकास के लिए लगातर सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र में सबसे प्रमुख स्थान डोंगरगढ़ का है। यह महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य से जुड़े होने के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। शासन की ओर से डोंगरगढ़ में पर्यटन के दृष्टिगत अधोसंरचना विकसित करने के लिए विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डोंगरगढ़ में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित होनी चाहिए। पार्किंग में न्यूनतम पार्किंग दर रखने के लिए सीएमओं डोंगरगढ़ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों के लिए बेहतर तरीके से सेवा पंडाल एवं अच्छी व्यवस्था रहे। उन्होंने गर्मी को ध्यान देखते हुए सेवा पंडाल संचालकों को पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं छांव सहित बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था होनी चाहिए। डोंगरगढ़ मंदिर के पास बने कंट्रोल रूम का अच्छे से उपयोग करने कहा। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पेयजल की नियमित आपूर्ति करने, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत, साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, बेरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था, शौचालय तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदयात्री मार्ग में आवश्यकतानुसार सड़क मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने पदयात्री मार्ग में बंद स्ट्रीट लाईटों की जांच कर चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पदयात्री मार्ग में आने वाले पंचायतों में शौचालय एवं पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित सभी सेवा केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, पट्टी एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में एम्बुलेंस और बाईक एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने ऊपर मंदिर में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कहा कि डोंगरगढ़ आस्था का केन्द्र है। यहां आने वाले श्रद्धालु खुशी-खुशी आए और दर्शन कर सके। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि की शुरूआत रविवार अवकाश के दिन होने के कारण पहले दिन मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन करने ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे ने चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान डोंगरगढ़ में लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में सुझाव दिया। माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दर्शन करने के लिए नई व्यवस्था के साथ मंदिर दर्शन कराने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की समस्याएं नहीं होगी। दर्शनार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही। इस अवसर पर  अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल शर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री उमा महेश वर्मा, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, ट्रस्टी श्री प्रकाश बिंदल, श्री बबलू शांडिल्य, श्री संजीव गोमास्ता एवं सेवा पंडाल संचालक व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को दी गई आजीवन कारावास की सजा

      राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। सत्र न्यायालय राजनांदगांव में लंबित छत्तीसगढ़ राज्य विरूद्ध मनीष यादव में आरोपी को आजीवन कारावास एवं 500 रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है। कार्यालय…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से बदली भूमिहीन परिवारों की जिंदगी

      – भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिला आर्थिक सुरक्षा – भूमिहीन परिवारों का बढ़ा आत्मविश्वास राजनांदगांव 02 अप्रैल 2026। राज्य सरकार द्वारा भूमिहीन श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु चलाई…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त