Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर  कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ है। उसे समझने के लिए हमें संविधान की प्रस्तावना को समझना चाहिए। देश के संविधान निर्माता जो नागरिकों के लिए करना चाहते थे तथा समाज से अपेक्षाएं, देश के सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए संविधान में जो प्रावधान किए गए है, वह प्रस्तावना में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विविधताओं से परिपूर्ण है और हम सभी को देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर रहना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा है कि कलेक्टोरेट पहुंचने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें तथा उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें। जो कार्य आसानी से हो सकता है, उसे शीघ्र करें। यथासंभव दूसरों के हित के लिए कार्य करें तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। देश को आगे बढ़ाने के लिए एक सशक्त स्तंभ की तरह खड़े रहे और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  सुरूचि सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता