Ro no D15139/23

स्वरोजगार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, उद्योग विकास पर कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा बैठक

धमतरी, 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न बैंकों के रीजनल मैनेजर एवं उद्योगपतियों की अलग अलग बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कृषकों, युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु तैयार प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना किसी उचित कारण के प्रकरण लंबित न रखें, ताकि हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अनावश्यक रूप से प्रकरण रोकने वाले बैंकर्स के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात कलेक्टर की अध्यक्षता में औद्योगिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुरूद, नगरी एवं मगरलोड विकासखण्ड के उद्योगपतियों एवं औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिले की औद्योगिक संभावनाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले की सामरिक भौगोलिक स्थिति को निवेश के लिए अनुकूल बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित करने हेतु उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया। उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक में एफआरके (FRK) इकाइयों को उत्पादों के विविधीकरण पर जोर देते हुए बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की बात कही गई। इसके साथ ही जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीबीएसई स्कूल खोलने जैसे प्रस्तावों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बागोद से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर रेलवे रैक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे उद्योगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां