Ro no D15139/23

धान उठाव एवं मिलिंग कार्य में तेजी लाने कलेक्टर ने की राइस मिलर्स के साथ समीक्षा बैठक

धमतरी, 10 फ़रवरी 2026/-कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के समस्त पंजीकृत राइस मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जित धान की मिलिंग एवं उठाव की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर  इंदिरा नवीन सिंह देवहारी, खाद्य अधिकारी  बसंत कोरम, उप पंजीयक  प्रदीप ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी  सुनील सिंह राजपूत, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक   बलरामपुरी गोस्वामी, प्रबंधक भारतीय खाद्य निगम धमतरी  मुरारीलाल मीणा, जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  नवीन सांखला, पदाधिकारी  राजेश गोलछा सहित धमतरी, कुरूद एवं नगरी क्षेत्र के राइस मिलर्स उपस्थित थे।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने उपार्जित धान की मिलिंग कार्य को गति देने एवं शेष धान का शीघ्र उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में मिलिंग पूर्ण की जाए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए उपार्जन, मिलिंग, भंडारण एवं वेयरहाउस से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण अपने स्तर पर करने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2025-26 के धान उठाव की समीक्षा में बताया गया कि उपार्जित कुल 5,96,499.40 मीट्रिक टन धान के विरुद्ध 2,82,174.90 मीट्रिक टन का डिलीवरी ऑर्डर (डी.ओ.) एवं 1,21,480 मीट्रिक टन का ट्रांसपोर्ट ऑर्डर (टी.ओ.) जारी किया गया है। जारी डी.ओ. एवं टी.ओ. के विरुद्ध कुल 3,40,109.87 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है, जबकि उपार्जन केंद्रों में 2,56,389.53 मीट्रिक टन धान का उठाव शेष है। मिलर्स द्वारा जमा प्रतिभूति राशि 507.69 करोड़ रुपये है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने समस्त राइस मिलर्स को शेष धान के डी.ओ. जारी कर फरवरी 2026 माह में उपार्जन केंद्रों से धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2024-25 के चावल उपार्जन की भी समीक्षा की गई। जिला विपणन अधिकारी ने जानकारी दी कि नागरिक आपूर्ति निगम धमतरी में 99.05 प्रतिशत तथा भारतीय खाद्य निगम धमतरी में 78.38 प्रतिशत चावल जमा किया जा चुका है। शेष चावल शीघ्र जमा कराने हेतु संबंधित मिलर्स को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर  मिश्रा ने कहा कि मिलर्स अपनी मिलिंग क्षमता के अनुरूप धान का उठाव शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि मैदानी जिला होने के कारण परिवहन एवं कनेक्टिविटी की स्थिति बेहतर है, इसके बावजूद अन्य जिलों की तुलना में धान उठाव में पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा, किंतु कार्य के परिणाम दिखाई देने चाहिए।
बैठक में राइस मिलर्स द्वारा परिवहन से संबंधित कुछ समस्याएं भी रखी गईं, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन देते हुए समय पर भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने के निर्देश दिए।
  • Related Posts

    जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

    रायपुर, 21 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा जनजातीय बालिकाओं में अध्ययन, ज्ञानार्जन एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    *संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों से की चर्चा, बेहतर इलाज और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*   *मुख्यमंत्री बोले – प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर हैं श्री विक्रम यादव,…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं