Ro no D15139/23

कुएं में कूदकर 7 लोगों की जान बचाने वाले जयंत ध्रुव को कलेक्टर ने किया सम्मानित

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कुरूद विकासखंड के ग्राम बगदेही निवासी  जयंत कुमार ध्रुव को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि  ध्रुव ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में कूदकर दुर्घटनाग्रस्त लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जो समाज के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण है।
कलेक्टर  मिश्रा ने श्री ध्रुव के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले के ग्राम बगदेही में रविवार को ऑटो चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्गों और बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के समय ऑटो में चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 3-4 वर्ष के मासूम बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
घटना को देखते ही स्थानीय सरपंच पति जयंत ध्रुव ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने बिना समय गंवाए कुएं में छलांग लगाई और अपनी जान जोखिम में डालकर कुएं में डूब रहे मासूम बच्चों सहित सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Related Posts

    चिरायु टीम की पहल से तीन बच्चों को मिला नया जीवन

      समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार धमतरी 13 अगस्त 2026/- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत…

    Read more

    स्वतंत्रता कप 2026 में दिखेगा खेल भावना और सौहार्द का उत्सव

      प्रशासन, मीडिया एवं विभिन्न विभागों की टीमें होंगी आमने-सामने, 14 अगस्त को होगा रोमांचक मुकाबला धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपसी सद्भाव, टीम भावना और…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां