Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलायी जाएगी आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप
राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शिशु मातृत्व भवन जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले के 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण सत्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए विटामिन ए एवं आईएफए का सिरप पिलाने पालकों से अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि विटामिन ए के सेवन से शरीर में रोगों से लडऩे की क्षमता में वृद्धि होती है। आंखों की परत यानी कार्निया सुरक्षित होती है, इससे बाल मृत्यु दर में कमी, दस्त, खसरा एवं आंखों के रोग रतौधी और कुपोषण से बचाव होता है। शिशु संरक्षण माह के दौरान जिले में बच्चों को मंगलवार एवं शुक्रवार को विशेष टीकाकरण सत्र कर आईएफए एवं विटामिन ए की सिरप पिलायी जायेगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूपीत कौर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, आरएमएनसीएच ए सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे