Ro no D15139/23

विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर कलेक्टर पर जोर, फूड पार्क निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश

धमतरी, 14 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज धमतरी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का सघन निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सर्वप्रथम जिला मुख्यालय के समीप प्रस्तावित फूड पार्क स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फूड पार्क हेतु आरक्षित भूमि का सीमांकन शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा भूमि संबंधी विवादों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना विलंब के प्रारंभ हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि फूड पार्क जिले के आर्थिक विकास, स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण एवं रोजगार सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, अतः इसकी प्रगति में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने निर्माण स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पेयजल, सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे। गजेन्द्र ठाकुर , एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रिया श्रीवास्त सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!