Ro no D15139/23

विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संवेदनशील पहल: कलेक्टर ने ‘सार्थक स्कूल’ का किया निरीक्षण

धमतरी, 14 अप्रैल 2026// कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज नगर स्थित मानसिक रूप से विशेष बच्चों के लिए संचालित ‘सार्थक स्कूल’ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक एवं सहायक गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से संवाद किया और बच्चों के दैनिक दिनचर्या, प्रशिक्षण पद्धति तथा विशेष जरूरतों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देश दिए कि विशेष बच्चों के लिए एक समुचित आवासीय हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार किया जाए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित हॉस्टल का निर्माण बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जाए, जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सकीय सुविधा तथा मनोरंजन के समुचित प्रावधान सुनिश्चित हों। बच्चों ने कलेक्टर को ड्राइंग एवं विभिन चींजे बनाकर दिखायी ।
इसके साथ ही कलेक्टर ने स्कूल परिसर के समतलीकरण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं जीवन कौशल प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक हैं।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और देखभाल प्रदान करने में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ऐसे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाए।इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र ठाकुर , एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, आयुक्त नगर निगम प्रिया श्रीवास्तव संस्था की सरिता दोषी सहित एंटी अधिकारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!