Ro no D15139/23

कलेक्टर ने किया बाल सुधार गृह और प्रधानमंत्री आवास दादर खुर्द का निरीक्षण

बाल सुधार गृह को पूर्ण कर महिला एवं बाल विकास विभाग को हैंड ओव्हर करने के दिए निर्देश
पीएम आवास योजना अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का सूची बनाने और बरसात के बाद शिफटिंग के दिये निर्देश
कोरबा 17 जुलाई 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज बाल सुधार गृह कोहड़िया और प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत दादर खुर्द में बने मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को निर्देशित किया कि बाल सुधार गृह के एक ब्लाक को 15 दिवस के भीतर एवं शेष तीन ब्लाक को एक माह के भीतर पूर्ण कर  महिला एवं बाल विकास विभाग को हैंड ओव्हर करें। कलेक्टर ने बाल सुधार गृह में भवन तक पूर्व में पहुंच मार्ग नहीं होने की बात सामने आने के पश्चात पहुंच मार्ग बनाने के निर्देश दिये थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने निगम आयुक्त से सड़क से भवन तक बनाये गये पहुंच मार्ग की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम दादर खुर्द में प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि योजना के तहत आवास आवंटियों को बरसात के पश्चात शिफ्टिंग किया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति हैं और पैसा जमा नहीं कर सकते हैं, उनकी सूची बना ली जाये। ताकि ऐसे जरूरतमंद आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों पर आवास आबंटन के संबंध में विचार किया जा सके। इस दौरान निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?