Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला फुनगी का किया निरीक्षण बच्चों से पूछे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम, दिए सही जवाब

 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक विषयों की जानकारी भी दें शिक्षक-कलेक्टर  अजीत वसंत
ग्राम फुनगी के निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया


अम्बिकापुर 25 जून 2026/ 
 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विकासखंड उदयपुर के ग्राम फुनगी के भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला फुनगी का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमितता, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्कूल ड्रेस तथा पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत सीधे कक्षा में पहुंचे और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से राज्य के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नाम सही-सही बताया। बच्चों की जागरूकता एवं उत्तर देने की क्षमता से संतुष्ट होकर कलेक्टर ने उनकी सराहना की और उन्हें नियमित अध्ययन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ बच्चों को सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं की जानकारी भी नियमित रूप से दी जाए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने फुनगी में निर्माणधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली,पंखा पेंटिंग कार्य एवं अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने कहा।कलेक्टर ने इंटर वायरिंग के बाद ही सीसी लगाए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, एसडीएम श्री रामराज सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पल्स पोलियो और मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक गर्भवती महिलाओं की प्रथम तिमाही में ही अनिवार्य रूप से एएनसी एंट्री करने के निर्देश

    जगदलपुर 25 जून 2026/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में जिला टीकाकरण अधिकारी और खंड चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित बैठक के दौरान मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आगामी पल्स पोलियो अभियान,…

    Read more

    मंत्री  राजेश अग्रवाल ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

      अम्बिकापुर 25 जून 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 की तैयारियों का जायजा लेने विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए खाद-बीज उपलब्धता पर हुई विस्तृत चर्चा

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह