कलेक्टर ने किया कमार जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के उन्नयन पर दिया विशेष जोर
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को नगरी विकासखंड के दौरे के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बच्चों के लिए संचालित बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनकी पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद, दिनचर्या, नाश्ता-भोजन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाओं, अटल टिंकरिंग लैब, कंप्यूटर कक्ष और अन्य संसाधनों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से कंप्यूटर एवं तकनीक से जुड़े प्रश्न भी पूछे और शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को भविष्यउन्मुख विषयों, नवीन तकनीकों और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के प्रयास और तेज किए जाएं।
उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश और संवाद कौशल के नियमित अभ्यास पर जोर दिया, ताकि बच्चे प्रतियोगी माहौल में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
कलेक्टर   मिश्रा ने विद्यालय परिसर में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामों और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रशासन बच्चों के लिए सुरक्षित, अनुकूल और प्रेरक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास   विमल साहू, एसडीएम नगरी   प्रीति दुर्गम, जनपद पंचायत नगरी के सीईओ   रोहित बोर्ड, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

    जशपुरनगर 13 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान…

    Read more

    बिलोरी में गूंजा जल ही जीवन है का नारा जनसहभागिता के साथ मनाया गया जल अर्पण दिवस

    जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के तत्वावधान में आज जिला बस्तर के ब्लॉक जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलोरी-1 में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,