Ro no D15139/23

कलेक्टर ने तहसील कार्यालय राजनांदगांव में राजस्व शिविर का किया निरीक्षण

शिविर में किसान किताब, त्रुटिसुधार आदेश की प्रति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
– कलेक्टर ने राजस्व शिविर में नागरिकों की सुनी समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
– शिविर में कुल 467 आवेदन हुए प्राप्त, जिसमें से 131 आवेदनों का तत्काल मौके पर ही किया गया निराकरण
राजनांदगांव 04 जून 2025। जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण करने तथा उन्हें तत्काल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी तहसील कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिससे नागरिकों को राजस्व से संबंधित समस्याओं के लिए भटकना न पड़े और उनके कार्य तत्काल पारदर्शिता के साथ शीघ्र पूरा हो सके।  इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज राजनांदगांव तहसील कार्यालय में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व शिविर में सभी पटवारी हल्के के टेबल में पहुंचकर प्राप्त आवेदनों की वस्तुस्थिति जानकारी ली और उसे समय-सीमा में नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. भुरे ने स्वयं नागरिकों से आवेदन लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व शिविर में एक साथ सभी राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपलब्ध है। इसके साथ ही सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित है। जिससे राजस्व से संबंधित आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों को पंजीबद्ध किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की जा रही है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शिविर में उपस्थित किसानों एवं नागरिकों को राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण करते हुए किसान किताब, संबंधितों को राजस्व अभिलेख में त्रुटि सुधार के आदेश की प्रति, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहायता अनुदान राशि, सड़क दुर्घटना से प्रभावित परिजनों को सहायता राशि प्रदान की। इसके साथ ही तालाब में डुबने से दो लोगों की मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की। राजस्व शिविर राजनांदगांव में कुल 467 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नामांतरण के 87, बंटवारा के 27, सीमांकन के 15, बटांकन के 58, त्रुटि सुधार के 85, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए 72, अतिक्रमण से संबंधित 35, पट्टा के 16, ऋण पुस्तिका के लिए 38 तथा अन्य समस्याओं के 34 आवेदन प्राप्त हुए।
उल्लेखनीय है कि तहसील स्तरीय राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, धारा 115 के तहत त्रुटि सुधार सीमांकन, डायवर्सन, आरबीसी 6-4, किसान किताब, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, अतिक्रमण हटाये जाने से संबंधित आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त कर अतिशीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित किया जाएगा। जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया जाना संभव हो, उसे तत्काल शिविर स्थल में ही निराकृत किया जाएगा। शिविर में संबंधित न्यायालय के रीडर, भुईयां ऑपरेटर द्वारा त्वरित किये जा सकने वाले न्यायालयीन संबंधी कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएंगे।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    जिले में 6576 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी टीका

    राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित करने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends