Ro no D15139/23

कलेक्टर ने बरटोली स्थित सद्भाव मंडप भवन का किया निरीक्षण

लोक कला केन्द्र खोलने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जशपुरनगर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर के बरटोली स्थित सदभाव मंडप भवन का निरीक्षण की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जशपुर में बच्चों के लिए लोक कला केन्द्र खोलने के लिए संभावित जगह का चिन्हांकन करने के लिए कहा है। ताकि इच्छुक बच्चों को विभिन्न संगीत, कला और नृत्य का अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक कला केन्द्र के लिए उपयुक्त जगह की चयन किया जाए। जहां बच्चों को लोक कला, विभिन्न वाद्य यंत्रों, संगीत नृत्य में प्रशिक्षण दिया जा सके। जिससे बच्चों को विभिन्न कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और डां आनंद पांडे अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
लोक कला और संगीत भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं। ये विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों की पारंपरिक कला और संगीत शैलियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोक कला में चित्रकला, विभिन्न लोक संगीत में गायन, वादन और नृत्य की शैलियाँ होती हैं जो एक समुदाय की सांस्कृतिक पहचान को व्यक्त करती हैं। उदाहरण के लिए, भारत में विभिन्न क्षेत्रों के लोक संगीत शैलियाँ जैसे लोक संगीत, लोक नृत्य संगीत बहुत प्रसिद्ध हैं।
लोक कला और संगीत दोनों ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सदियों से हस्तांतरण होते रहे हैं, और ये हमारे सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। थिएटर, पेंटिंग, लोक कला नृत्य के साथ आधुनिक युग के नृत्य का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा सके।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!